कलेक्टर साकेत मालवीय के उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा ने किया शस्त्र एवं वाहन पूजन

सीधी धर्मेंद : दशहरे के पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है तथा प्राचीन समय से ही इस दिन सनातन धर्म में शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है । इस दिन लोग शस्त्र पूजन के साथ ही वाहन पूजन भी करतें हैं । विजयादशमी के शुभ अवसर पर शक्तिरूपा दुर्गा, काली की आराधना के साथ-साथ शस्त्र पूजा की परंपरा है। इसी परंपरा को अग्रसर करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा द्वारा कलेक्टर सीधी के साथ मिलकर आज दिनांक को रक्षित केंद्र सीधी में शस्त्र एवं वाहनो का विधि विधान से पूजन किया गया। पूजन पश्चात प्रसाद वितरण कर सीधी पुलिस को अग्रिम कर्तव्य हेतु रवाना किया गया।
