बकरियों के लिए पत्तियाँ तोड़ने पेड़ पर चढ़े युवक की करंट से मौत

0 793
Main Ad1

सीधी। जिले के मधुरी कोठार गांव में एक दर्दनाक हादसे में राहुल पाल (उम्र ___ वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गई। वह बकरियों के लिए बबूल की पत्तियाँ तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था, तभी बिजली के तार की चपेट में आ गया।

Main Ad1

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगते ही राहुल की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव घंटों तक पेड़ पर लटका रहा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जमोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नीचे उतरवाया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि करंट किस कारण फैला और लापरवाही किसकी थी।

News TOP Footer