भाजपा सरकार सूची से काट रही है लाडली बहनों के नाम:-कहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने

0 1,624
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भाजपा सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि लाडली बहनों के नाम सूची से लगातार गायब किए जा रहे हैं और लाडली बहनों की संख्या कम कर दी गई है नए पंजीयन शुरू नहीं किया जा रहे हैं जिससे 18 वर्ष से अधिक उम्र की हजारों लाडली बहनों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है जबकि 60 वर्ष उम्र पूरी होते ही सूची से नाम हट रहा है जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि जानबूझकर लाडली बहनों को लाभ से वंचित करने के लिए और ज्यादा से ज्यादा लाडली बहनों के नाम सूची से कटने के उद्देश्य से बार-बार कभी केवाईसी के नाम पर कभी समग्र आधार कार्ड सुधरवाने के नाम पर कभी लिंक करने कभी नाम मिलान न होने तरह-तरह के बहाने बनाकर नाम काटे जा रहे हैं प्रदेश के साथ-साथ सीधी जिले में ही आंकड़ों के अनुसार 12000 से अधिक लाडली बहनों के नाम सूची से काट दिए गए जबकि नए पंजीयन पर पूरी तरह रोक लगाई गई है चुनाव के समय तो भाजपा की सरकार ने सभी के नाम जोड़े और वोट लेने के बाद अब वह लाडली बहनों को भूल गई है चुनाव के समय लाडली बहनों से भाजपा सरकार ने वादा किया था कि उन्हें 3000 रुपए महीने दिए जाएंगे लेकिन अपना वादा नहीं निभाया जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि भाजपा सरकार लाडली बहनों को 3000 रुपए महीना कब देगी जबकि सरकार बने लगभग दो वर्ष हो रहे हैं भाजपा की मंशा बहनों को 3000 रुपए देने की नहीं है इसीलिए बार-बार टालमटोल कर रही है भाजपा अपना चुनावी वादा निभाने में नाकाम साबित हुई है उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रश्न करते हुए पूछा कि हमारी जो बहनें 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी हैं उन्हें लाडली बहन योजना का लाभ सरकार क्यों नहीं दे रही है नए पंजीयन क्यों नहीं किया जा रहे हैं क्या सिर्फ चुनावी लाभ के लिए लाडली बहनों से वादा किया गया था और अब सरकार बनने के बाद अपना चुनावी वादा भाजपा सरकार भूल गई है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द लाडली बहना योजना के पंजीयन शुरू किए जाएं और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हमारी बहनों को इस योजना का लाभ दिया जाए बार-बार केवाईसी और आधार के नाम पर जिन बहनों के नाम सूची से काटे गए हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से जोड़े जाएं एवं लाडली बहन योजना के लिए पात्र बहनों के नाम पंचायत स्तर पर प्रकाशित किए जाएं जिससे बहनों को सूची में उनके नाम होने ना होने की जानकारी उन्हें मिले और जिन कमियों की वजह से उनका नाम सूची में नहीं आ पाया है उसमें सुधार कर वह अपना नाम जुड़वा सके साथ ही अपना चुनावी वादा निभाते हुए बहनों को 3000 रुपए महीने दिया जाए।

News TOP Footer