बिरसा मुंडा महान आदिवासी योद्धा उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा:-कहा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने

0 304
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी विधानसभा के ग्राम चौफाल पवाई में श्री बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई कार्यक्रम के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा जिन्हें धरती आबा के नाम से भी जाना जाता है भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रहे हैं बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज की कठिनाइयों और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है बिरसा मुंडा का जीवन और उनका संघर्ष भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उनका साहस, समर्पण और संघर्ष हमें यह सिखाते हैं कि किसी भी प्रकार के अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ने में कभी हार नहीं माननी चाहिए। उनका जीवन हमें प्रेरित करता है और उनकी विरासत हमारे लिए एक मार्गदर्शक के रूप में सदैव जीवित रहेगी। जयंती अवसर पर दिनेश पाठक अरविन्द तिवारी संकटमोचन रामरती सिंह पूर्व सरपंच शशी सिंह राजू सिंह पुष्पराज सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन और आदिवासी समाज के भाई-बहन उपस्थित रहे।

News TOP Footer