भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जन्म जयन्ती वर्ष पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का किया गया आयोजन

0 388
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जन्म जयन्ती वर्ष पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। अटल ऑडोटोरियम सीधी में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डाॅ. राजेश मिश्रा, अध्यक्ष विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार, सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, उपखण्ड अधिकारी नीलेश शर्मा सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में जमुई बिहार से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सीधी जिला टू-वे कनेक्टिविटी के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ा रहा। मुख्य अतिथि सांसद डाॅ. राजेश मिश्रा ने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता को संजोये रखने में हमारे आदिवासी समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में भी अपनी भागीदारी निभाई है। राजकुमार राम को भगवान राम बनाने का काम हमारे आदिवासी समाज ने ही किया है। 25 वर्ष में अपने कार्यो से भगवान बिरसा मुंडा सदैव के लिए अमर हो गए हैं। उन्होंने पूरे आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया है। विधायक सिहावल विश्वामिश्र पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जनजातीय समाज को गौरवांवित करने का कार्य किया है। उनके हृदय में आदिवासी भाई-बहनों के लिए विशेष स्थान है। पीएम जनमन योजना से बैगा आदिवासियों के लिए पक्का आवास, नल से जल, आयुष्मान कार्ड अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। विधायक ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में निगरानी रखते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज ने पीएम जनमन योजना की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में 1052 प्रधानमंत्री आवासों में गृहप्रवेश कराया गया है। साथ ही टोनादह एवं डुहकुरिया में मोबाइल टावर प्रारंभ किए गए है। सीधी जिले में 174 पीवीटीजी ग्रामों के 8664 बैगा परिवारों को पीएम जनमन योजना अंतर्गत लाभान्वित किया गया है। कार्यक्रम में बैगा जनजाति के लोककलाकारों द्वारा कर्मा नृत्य एवं बकवा के कलाकारों द्वारा गुदुम बाजा की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। अतिथियों द्वारा कलाकारों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही महिला बाल विकास विभाग, जनधन बैंक खाता, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन धन विकास केन्द्र तथा आजीविका मिशन द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। सीधी आडिटोरिय मे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बैक संबद्ध समिति गाधीग़ाम एम पेक्स के लगाए स्टॉल से जिले के माननीय सांसदध् विधायक व कलेक्टर द्वारा ईफ्को उत्पादों की प्रशंसा करते हुए स्टाल से ही क्रय करने की इच्छा जाहिर की गईए इससे स्पष्ट है कि किसानों में भी इन उत्पादों के प्रति लगाव स्वभाविक होगा ताकि कम लागत में अधिक लाभ हो।

News TOP Footer