दुर्गा पूजा महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन।

0 133
Main Ad1

नैनीताल।दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान मे मंगलवार को नयना देवी मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना की गई। 10 बजे से 11 बजे तक दर्पण विर्सजन व देवी चरण आदि अनुष्ठान हुए। उसके बाद एक बजे दुर्गा डोला का नगर भ्रमण के लिए निकला।

Main Ad1

मुख्य बाजारों से होता हुआ मां का डोला तल्लीताल पहुंचा। डोला भ्रमण के दौरान हजारों लोग शामिल रहे। नगर भ्रमण में स्कूली बच्चों की झांकियां बैंड आकर्षण का केंद्र रही।

 

डोला मल्लीताल नयना देवी मंदिर से पिछाड़ी बाजार, जय लाल साह बाजार, बड़ा बाजार होते हुए शाम छः बजे नैनी लेक में माँ की मूर्तियों का विसर्जन हुआ।
इस दौरान कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल,सचिव नरदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, डॉली भट्टाचार्य, सुमन शाह, जीवंती भट्ट विश्व केतु वेद, दिनेश चंद्र भट्ट, उमेश मिश्रा, आशीष वर्मा, भास्कर महतोलिया, हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

News TOP Footer