भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 18 नबम्बर को

0 158
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की अराजकता नाकामी किसानों के खाद बीज की उपलब्धता न होने बिजली बिल की जांच भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की नाकामी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी 18 नवम्बर को दिन सोमवार समय 11 बजे कलेक्ट्रेट के पास अंबेडकर चौक में धरना प्रदर्शन आयोजित कर ज्ञापन सौंपा अपना विरोध दर्ज कराएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और नाकामियों के खिलाफ जनता की आवाज मुखर की जाएगी उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण प्रदेश पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं बीएलए साथी सहित किसान भाई और आमजन भारी संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाए।

News TOP Footer