सेमरिया गढ़ी में किया गया दशहरा मिलन समारोह का आयोजन

सीधी धर्मेंद : 24 अक्टूबर को विगत वर्षों के अनुसार इस वर्ष भी विजय दशमी के मौके पर पारंपरिक रूप से सेमरिया गढ़ी में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन कृष्ण कुमार सिंह भवर साहब के द्वारा किया गया दशहरा मिलन समारोह में मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह सीधी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ज्ञान सिंह चौहान सहित जिले के कोने-कोने से आई आम जनता कांग्रेस जन सहित अन्य कई दलों के लोग शामिल हुए दशहरा मिलन समारोह में कार्यक्रम के आयोजक कृष्ण कुमार सिंह भवर साहब ने सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी आम जनता और सभी अतिथियों ने भी भवर साहब को पारंपरिक रूप से इस सुंदर आयोजन को आयोजित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया इस मौके पर कृष्ण कुमार सिंह भवर साहब और अजय सिंह राहुल ने कहा कि दशहरा मिलन समारोह पारंपरिक रूप से आयोजित किया जा रहा हैं इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी से मिलकर उनका हाल-चाल जानने का अवसर मिलता है इससे भाईचारा और प्रेम बढ़ता है आयोजित दशहरा मिलन समारोह में जिले भर से हजारों लोग शामिल हुए।
