अरविंद शुक्ला बने सपाक्स समाज गैर राजनीति संगठन के जिलाध्यक्ष

0 305
Main Ad1

सीधी:धर्मेंन्द्र 

सामान्य पिछड़ा अल्पसंख्यक सपाक्स समाज गैर राजनीतिक संगठन जिला सीधी का जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला अधिवक्ता को घोषित किया है।
Main Ad1
सपाक्स समाज प्रदेश इकाई कार्यालय द्वारा जारी आदेश में अरविंद शुक्ला को सीधी जिला का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, साथ ही उनसे उम्मीद की गई है कि आपके नेतृव मे सीधी जिला में सपाक्स समाज गैर राजनीतिक संगठन का विस्तार किया जाएगा। अरविंद शुक्ला छात्र जीवन से ही जातिगत आरक्षण के विरोध की लड़ाई लड़ते रहे हैं, तात्कालिक पीएम व्ही.पी. सिंह द्वारा जब मंडल आयोग लागू किया गया था उस समय भी अरविंद शुक्ला मंडल आयोग के विरोध मे छत्रसाल स्टेडियम सीधी में काला झंडा दिखाकर जातिगत आरक्षण का विरोध किया गया था, तब उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा भी चलाया गया था। श्री अरविंद शुक्ला अपने पूरे जीवन काल में जातिगत आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण, एससीएसटी एक्ट के विरोध में सदैव झंडा लेकर खड़े रहे हैं, श्री शुक्ला जी सीधी जिला के जाने पहचाने एक कुशल अधिवक्ता कानूनी सलाहकार के रूप में जाने जाते हैं।
अरविंद शुक्ला के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से आशुतोष तिवारी, डा.अरुण सिंह, विनोद कुमार दुबे, अनुराग पाठक, राममोहन द्विवेदी विनय मिश्र, अखिलेश गौतम, अजय श्रीवास्तव, दिनकर पांडेय, अखंड प्रताप सिंह सिहावल, अरविंद श्रीवास्तव, बाईपी शुक्ल, डॉ प्रमोद द्विवेदी, अखिल शुक्ल, यू.के. द्विवेदी, देवेंद्र तिवारी, अवनीश तिवारी, अंबे मिश्र, अजय सिंह चौहान, मनसुख नवैत, दिनेश सिंह चौहान सीधी, नागेस्वर द्विवेदी, कमलेश कुमार पांडेय कुशमी, अतुल सिंह परिहार रामपुर सामिल रहे।
News TOP Footer