मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ,मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की सहमति एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सद्भावना प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सजी अब्राहम ने सीधी जिले के वरिष्ठ समाजसेवी एवं संविदाकार सरदार अजीत सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी सद्भावना प्रकोष्ठ सीधी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सरदार अजीत सिंह की नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं तथा वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।