चुरहट थाना अंतर्गत बम्हनी चौकी पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को 24 घण्टे के भीतर हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया।
पुलिस कार्यवाही के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी बम्हनी द्वारा 24 जुलाई को बलात्कार के आरोपी श्याम सुंदर यादव उर्फ बबलू पिता संखा यादव 22 वर्ष निवासी बारी को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रिया उपरांत न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 450, 376 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। इस पूरी कार्यवाही में चौकी प्रभारी बम्हनी उप निरीक्षक मोनिका पांडेय, आरक्षक राहुल गवाली, दीपेंद्र सिंह व सुशील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।