लोकायुक्त पुलिस ने बिजली विभाग के लाइनमैन कृष्ण मुरारी पांडे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

सीधी धर्मेंद : 25 फरवरी को सीधी शहर में एक बार फिर से लोकायुक्त पुलिस ने छापे की कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग के लाइनमैन कृष्ण मुरारी पांडे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद लोकायुक्त पुलिस कागजी कार्यवाही के लिए आरोपी और फरियादी दोनों को ही उच्च विश्राम ले ले आई जहां पर लोकायुक्त पुलिस ने अपनी लिखा पढ़ी की कार्रवाई पूरी की इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को फरियादी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कृष्ण मुरारी पांडे बिजली विभाग में लाइनमैन है और वह हमारे घर में पहुंचकर हम पर बिजली चोरी का आरोप लगाने लगे जिस पर मैंने उनसे मामले को निपटाने के लिए कहा तो वह मुझसे ₹5000 की मांग करने लगे जिस पर मैंने उन्हें ₹25 सौ रूपए दिया लेकिन उन्होंने फेंक दिया जिस से दुखी होकर मैंने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में कार्यवाही करने आए लोकायुक्त के टीआई से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि फरियादी द्वारा शिकायत की गई थी जिसकी जांच कराने के उपरांत इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है आरोपी पर भ्रष्टाचार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।
