विगत 4 दिनों से लापता बालक शिवम प्रजापति की सूखा नदी में मिली लाश परिजनों ने फिर जताई हत्या की आशंका

0 271
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत 22 फरवरी को सीधी शहर के गोपाल दास मार्ग सूखा नदी के ऊपर बन रहे नवीन पुल के पास में रहने वाला एक 12 वर्षीय शिवम प्रजापति देर शाम लापता हो गया जिसकी परिजनों ने अपने परिचितों शुभचिंतकों नाथ रिश्तेदारों के यहां खोज खबर ली लेकिन उसकी कोई खबर नहीं लगी दूसरे दिन 23 फरवरी को उक्त मामले ने एक नया रंग ले लिया सीधी शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब इस तरह की अफवाहें सामने आने लगी कि उक्त लापता बालक की पुल में दफनाकर बलि दे दी गई है यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई लापता बालक की मां ने भी जिले के पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर अपने बालक को लेकर शंका जताई जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उक्त बालक के मां की शंका के आधार पर निर्माणाधीन पुल पर डाली गई मिट्टी को जेसीबी मशीनों से हटवाया गया मिट्टी हटाने का काम कई घंटों तक चला लेकिन उक्त लापता बालक शिवम प्रजापति की लाश नहीं मिली जिसके बाद विगत 3 दिनों से शिवम प्रजापति के परिजन और पुलिस लगातार उस बालक की पता तलाश कर रही थी अचानक 25 फरवरी को सूखा नदी में ही शिवम प्रजापति का शव पानी के ऊपर पैर का दिखाई दिया जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी शिवम प्रजापति की लाश मिलने की खबर जैसे ही शहर में फैली लोगों का भारी हुजूम सूखा नदी में जमा हो गया और एक बार फिर से लोग शिवम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे और उसकी हत्या की शंका भी जताते रहे एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मौके पर पहुंचकर उक्त घटनाक्रम का कवरेज किया। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मौके पर मौजूद शिवम प्रजापति के परिजनों से भी उनकी प्रतिक्रिया ली जिस पर उन्होंने रोते हुए कहा कि उक्त बालक जिस जगह पर मिला है वहां पर उन लोग ने पूर्व में भी तलाक की थी लेकिन बच्चा वहां पर नहीं मिला था इसके साथ ही परिजनों ने एक बार फिर से शिवम के हत्या की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिसके बाद कुछ युवकों की मदद से गहरे पानी के गड्ढे में तैर रही शिवम प्रजापति की लाश को बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए ले गए इस दौरान एंड टीवी इंडिया न्यूज़ ने नगर निरीक्षक हितेश शर्मा से भी उनकी प्रतिक्रिया ली जिस पर उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की विस्तार से तफ्तीश करेगी। घटना स्थल से शिवम् का शव ले जाने के बाद पुलिस ने शिवम प्रजापति के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया। एन टीम इंडिया न्यूज़ ने इस मामले में जिले के एडिशनल एसपी अंजू लता पटले से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

News TOP Footer