रोजगार दिवस पर स्वरोजगार योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

0 126
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 25 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देशानुसार प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने 25 फरवरी को पूरे प्रदेश में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। सीधी जिले में मानस भवन मे आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम एवं कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को स्वीकृत पत्र तथा ऋण का वितरण किया गया। इस अवसर पर शहडोल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री टेकाम ने कहा कि सरकार की यह मंशा है कि प्रदेश के युवा रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाले बने। युवाओं को सशक्त बनाने से ही आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ रोजगार भी प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से एक साथ कई रोजगार के अवसर भी बनते हैं। कलेक्टर ने कहा कि इसके लिए आवश्यक है कि दिए गए ऋण का सदुपयोग हो। उन्होंने युवाओं से अपील की कि स्वीकृत ऋण का सदुपयोग करें अपना उद्यम स्थापित करें तथा समय से अपने ऋण को वापस करें। बताया गया की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में सीधी जिले मे 13 जनवरी से 25 फरवरी 2022 तक 2014 हितग्राहियों को 15 करोड़ 31 लाख रूपये के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए है। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक धर्मेंद्र शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल सहित जनप्रतिनिधि संबंधित विभागीय अधिकारी, बैंकर्स एवं हितग्राही उपस्थित रहें।

News TOP Footer