पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा ने किया थाना भुइमाड़ का वार्षिक निरीक्षण

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा द्वारा 14-11-2024 को वर्ष भर में किये गये कार्यो का लेखा जोखा लेने के उद्देश्य से वार्षिक निरीक्षण पर सीधी जिले के थाना भुइमाड़ पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के आगमन पर थाना भुइमाड़ पुलिस द्वारा सलामी से संमानित किया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण कर उपस्थित बल के समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उनका यथा उचित निराकरण कर निरंतर परेड करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना के विभिन्न मामलों का गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष अनुसंधान में उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत होकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कप्तान ने थाने के कंप्यूटर कक्ष मालखाना पुरुष हवालात महिला हवालात शस्त्रागार विवेचक कक्ष प्रधान आरक्षक लेखक कक्ष शिकायत शाखा सीसीटीएनएस समंस वारंट शाखा थाना परिसर का निरीक्षण कर थाना परिसर में साफ.सफाई का भी अवलोकन किये। थाना प्रभारी निरीक्षक तेजभान सिंह से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली एवं थाने में दर्ज विभिन्न अपराधों के अनुसंधानकर्ताओं से अपराधों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी सुश्री रोशनी ठाकुरए रीडर पुलिस अधीक्षक निरीण् कन्हैया सिंह एवं निज सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्निहोत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
