सीधी शहर की नवीन सब्जी मंडी को लेकर सांसद डा.राजेश मिश्रा की उपस्थिती में हुई बैठक

0 351
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर की नवीन सब्जी मंडी को दृष्टिगत रखते हुए व्यापारियों की समस्या को सुनने के लिए नवीन सब्जी मंडी जोरौधा बाईपास में बैठक आयोजित की गई जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई इस चर्चा उपरांत बैठक में मौजूद सीधी क्षेत्र के सांसद आदरणीय राजेश मिश्रा जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू तहसीलदार जानवी शुक्ला नगर पालिका सीएमओ मिनी अग्रवाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी कन्हैया सिंह पंकज सिंह और मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता थोक व्यापारी और फुटकर व्यापारी उपस्थित रहे इन सब की उपस्थिति में मंडी की विभिन्न समस्या जिसमे चारों तरफ बाउंड्री की व्यवस्था आवागमन के लिए गेट की व्यवस्था बिजली की व्यवस्था वेटिंग रूम की व्यवस्था सुलभ शौचालय की व्यवस्था पेवर ब्लॉक की व्यवस्था सहित अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए चर्चा की गई जिसमें प्रशासन द्वारा जनवरी माह तक इन व्यवस्था को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है जिसके बाद व्यापारियों ने कहा की जैसे ही कार्य पूरा होगा उसके उपरांत हम सभी सब्जी व्यापारी यथोचित उचित स्थान पर शिफ्ट हो जाएंगे।

News TOP Footer