
नैनीताल से रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया की नैनीताल पुलिस ने अपने कार्यक्रम मिशन होंसला के तहत रविवार को नैनीताल में बच्चों के विदेश में रहने के कारण मॉल रोड पर अकेले रहने वाली कोरोना पॉजिटिव होने के बाद घर पर ही उपचार करा रही 88 वर्षीय पुष्पा साह पत्नी स्वर्गीय सुंदर साह को रविवार को स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार के लिए बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां उनकी मृत्यु हो गई उनका अंतिम संस्कार करने के लिए कोई सगा.संबंधी न होने के कारण नैनीताल पुलिस ने ही पीपीई किट में हिंदू रीति.रिवाज से स्थानीय पाइंस स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कराया है।
