सिंगरौली में सब्जी बेच रहे ग्रामीणों ने दूकान बंद कराने आई पुलिस और प्रशासन पर कर दिया पथराव

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश में जैसे.जैसे लॉकडाउन का समय बढ़ता जा रहा है आम जनता की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं विगत 25 दिन से भी ज्यादा समय से लोगों के रोजगार धंधे बंद है लोगों के पास कोई काम नहीं है पैसे नहीं आ रहे हैं और उनके खर्चे बराबर बने हुए हैं ऐसे में अब लोगों के पास दवा अनाज सब्जी फल की किल्लत हो रही है और लोग अब आक्रोशित हो रहे हैं जिसका खामियाजा अब सामने आने लगा है विगत दिनों सिंगरौली जिले के देवसर में व्यापारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई थी लेकिन किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया गया अभी कुछ दिन ही बीते होंगे कि आज एक बार फिर से सिंगरौली जिले के एस्सार पावर बंधौरा हिरवाह में सब्जी बेच रहे ग्रामीणों को समझाने आई पुलिस पर ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर उन पर पथराव कर दिया अचानक हुई इस घटना से पुलिस और पुलिस के आला अधिकारी हतप्रभ रह गए और अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए यह घटना ऐसे समय में हो रही है जब लोगों के पास अब खाने पीने का संकट खड़ा हो रहा है और पाबंदियां उनके गले के नीचे नहीं उतर रही हैं यह तस्वीर अपनी कहानी खुद बयां करती है कि अपनी जान बचाने के लिए बनाए गए कानून को भी जब जनता पार करके पुलिस पर पथराव शुरू कर दे तो लोगों को आपको रोना से ज्यादा उनकी रोजी.रोटी और भूख का सवाल बड़ा हो गया है निश्चित तौर पर सिंगरौली जिले के शासन प्रशासन को गरीबों की इस समस्या को भी देखना चाहिए उसका कोई समुचित निराकरण कैसे निकले इस पर भी विचार करना चाहिए वरना आने वाले दिनों में यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।
