अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को कमर्जी पुलिस ने पकड़ा

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी उपनिरीक्षक पवन एवं टीम ने सोन नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन करने वाले ट्रैक्टर को जप्त कर आरोपी चालक लवकुश पटेल निवासी कुशपरी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है। बताया गया की थाना प्रभारी कमर्जी को मुखबिर की सूचना मिली कि एक व्यक्ति चिलरी के भितरी घाट से रेत का उत्खनन करके ट्रैक्टर से लेकर जा रहा है जानकारी प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कमर्जी हमराह स्टाफ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे तो आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया किंतु पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा एवं रेत के परिवहन के संबंध में कागजात मांगे जो उपलब्ध ना होने पर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 53 ए ए 6114 को जप्त कर आरोपी चालक लवकुश पटेल पिता विद्या प्रसाद पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी कुशपरी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कमर्जी सिंह पवन सहायक उपनिरीक्षक शत्रुघ्न भारती प्रधान आरक्षक जगदंबा पांडे आरक्षक उमेश अंजनी एवं अमर बहादुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
