पढ़े लिखे आईटीआई बेरोजगार के साथ कम्पनी ने किया छलावा कहा सायकल में रख कर पेड़ बेचो

0 222
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वह खबर सीधी जिले के बेरोजगारों को हिला कर रख देने वाली है उनके सपनों को तार.तार कर देने वाली है आपको बताएं कि देश के साथ सीधी जिले में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ रही है उससे आज का हर युवा बेरोजगार चिंतित है और रोजगार के लिए दर.दर भटक रहा है ऐसे में सीधी के जिला प्रशासन ने रोजगार मेले का आयोजित कर कई प्रदेशों और कई जिलों से कंपनियों को बुलवाकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल की लेकिन उसका जो नतीजा सामने आया है उसे देखकर और जानकर रोजगार मेले की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो जाते हैं क्या रोजगार मेला युवा बेरोजगारों को रोजगार के नाम पर सिर्फ छलावा देने का काम हो रहा है ऐसे में सवाल तब और भी बड़ा हो जाता है जब यह छलावा युवा बेरोजगारों को प्रशासन के द्वारा आयोजित रोजगार मेले में मिले रोजगार और वह भी विधायक के हाथों पाए नियुक्ति पत्र के बाद मिल रहा हो। जी हां यह मामला सीधी जिले का है और वह भी जिला प्रशासन सीधी के द्वारा आयोजित 20 जनवरी को शहर के संजय गांधी स्मृति कॉलेज के मैदान में रोजगार मेले से जुड़ा हुआ जहा रीवा की प्रगतिशील बायोटेक लिमिटेड कंपनी के द्वारा कई युवाओ के साथ सीधी जिले के युवा बेरोजगार मनीष द्विवेदी निवासी ग्राम सहजी पोस्ट सोनबर्षा के साथ छलावा किया  गया है उससे भी बड़ी गंभीर बात यह है कि कंपनी द्वारा चयनित किए गए उक्त बेरोजगार युवक को सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला के हाथों से नियुक्ति पत्र दिलाया गया था लेकिन जब उक्त युवक ने कंपनी ज्वाइन की और कंपनी द्वारा उसे जो काम बताया गया उसे जानकार उसके सारे सपने धराशाई हो गए। पीड़ित और छले गए युवक ने सिटी हलचल को बताया की कंपनी ने उसे घर घर जाकर पेड़ बेचने का काम पकड़ा दिया। कम्पनी के द्वारा छले गए आईटीआई कर चुके बेरोजगार युवक मनीष के सपनों पर तो जैसे पत्थर पड़ गए और उसने तुरंत काम छोड़कर टूटे मन से जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली को अपनी समस्या बताई और कहा कि सर प्रशासन द्वारा आयोजित रोजगार मेले में उसके साथ छलावा हुआ है और रोजगार के नाम पर उसकी शिक्षा और उसके अनुभव का मजाक उड़ाया जा रहा है मनीष द्विवेदी की पूरी बात सुनने और युवक से उक्त आवेदन लेने के बाद जिले के अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने सिटी हलचल के सवालों के जबाब देते हुए  इस मामले में संबंधित कंपनी पर कार्यवाही की बात कही और उन्होंने रोजगार कार्यालय से उक्त कंपनी की समस्त जानकारियां तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं आगे अपर कलेक्टर हलचल पंचोली ने कहा कि यदि कंपनी इस तरह से पढ़े लिखे अनुभवी बेरोजगारों का दुरुपयोग करेगी तो हम कंपनी को ब्लैक लिस्ट करेंगे और उस पर नियमानुसार कार्यवाही करेंगे। वही इस मामले की जानकारी जैसे ही विपक्षी पार्टियों को लगी तो उनके नेताओ ने तत्काल इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि सरकार रोजगार देने के नाम पर युवाओं से सिर्फ छलावा कर रही है।

News TOP Footer