सीधी शहर से लगे ग्राम उपनि में 3 नाबालिक छोटे बच्चो को लापता होने पर कोतवाली पुलिस ने 3 घंटे में ढूंढ निकाला

0 319
Main Ad1

।—- विगत दिनों सीधी शहर से लगे ग्राम उपनि में 3 नाबालिक छोटे बच्चे विवेक कुशवाहा कार्तिक केवट अशोक यादव निवासी उपनि अपने घर से बिना कोई जानकारी के लापता हो गए थे बच्चों के लापता होने से उनके पूरे परिजन परेशान हो गए और वह अपने सभी पहचान वालों और रिश्तेदारों के यहां बच्चों की तलाश करते करते थक गए लेकिन बच्चे जब नहीं मिले तो उन्होंने आकर मामले की जानकारी जिला कोतवाली में दर्ज कराई जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने बच्चों के परिजनों की मदद से गुम हुए बच्चों को महज 3 घंटे में ही शहर से 15 किलोमीटर दूर ग्राम बड़ौरा से बरामद कर लिया बच्चों को बरामद करने के बाद पुलिस बच्चों को और उनके परिजनों को जिला कोतवाली ले आई कोतवाली पहुंचे बच्चों के परिजन ने सिटी हलचल को सारे मामले की जानकारी दी और जिला कोतवाली की पुलिस के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया।

News TOP Footer