म बिठौली तहसील सिहावल से आई 30 वर्षीय दिव्यांग अरूणा बंसल को प्रदर्ली की गई ट्रायसाइकिल

0 203
Main Ad1

ग्राम बिठौली तहसील सिहावल से आई 30 वर्षीय दिव्यांग अरूणा बंसल ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी समस्या का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा और उन्हें सहजता से इसका लाभ प्राप्त होगा। अरूणा ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर डिप्टी कलेक्टर एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण विभाग श्रेयष गोखले को बताया कि दोनों पैरो से विकलांग होने के कारण वे चलने में असक्षम है। उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए सहारे की आवश्यकता पड़ती है। वह अपना काम स्वयं नहीं कर पाती हैं। उन्होने कहा कि यदि हमें ट्राई सायकल प्राप्त हो जाये तो वे अपना कार्य किसी के सहारे के बिना भी स्वयं कर सकेंगी और कही भी आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। उसकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर श्री गोखले द्वारा सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की ओर से ट्राई सायकल प्रदान करायी गयी। अरूणा बंसल ने बताया कि 2003 में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की ओर से ट्राई सायकल प्रदान की गई थी। जो पूरी तरह से नष्ट हो गई थी जिसके कारण उन्हे परेशानियो का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब उन्हे पुनः ट्राई सायकल प्रदान की गई है जिससे वह बहुत खुश है। इसके साथ ही उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 600 रुपये प्रतिमाह मिलती है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत उन्हें खाद्यान्न भी प्राप्त हो रहा है। समस्या का त्वरित निराकरण होने से अरूणा बंसल द्वारा खुशी व्यक्त की गई है।

News TOP Footer