भारत सरकार द्वारा जिले के प्रत्येक दिव्यांगजनों को यू.डी.आई.डी कार्ड बनवाना होगा अनिवार्य


कृतिका सीधी :
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण ने जानकारी देकर बताया है कि भारत सरकार द्वारा जिले के प्रत्येक दिव्यांगजनों को यू.डी.आई.डी कार्ड बनवाने की अनिवार्यता रखी गई है। यू.डी.आई.डी. कार्ड के अभाव में पेंशन भी रोकी जा सकती है। दिव्यांगजनों को सूचित किया गया है कि यू.डी.आई.डी. कार्ड बनवाने हेतु अभिलेखों को संबंधित जनपद पंचायत/नगरीय निकाय के समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी को यू.डी.आई.डी. आवेदन फार्म अभिलेखों के साथ देना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि आवेदन फार्म के साथ दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आई कार्ड, फोटो तथा निर्धारित हस्ताक्षरयुक्त आवेदन फार्म जमा करना होगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
