दूरस्थ अंचलों में बंट रहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष के सौजन्य से राशन

0 343
Main Ad1

सीधी
पूरे देश में लॉक डाउन होने की वजह से सबसे ज्यादा अगर कोई प्रभावित हुआ है तो वो हैं गरीब मजदूर भाई-बहन।
सीधी जिले में गरीबों तक दूरस्थ अंचलों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के सौजन्य से राशन का वितरण किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारियों ब्लॉक मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों द्वारा इस राशन का वितरण दूरस्थ अंचलों तक किया जा रहा है। सीधी जिले में चाहे कुसमी हो या मझौली या फिर रामपुर नैकिन हो या सिहावल या फिर सीधी शहर के आसपास के ग्रामीण अंचल सभी जगहों पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के सौजन्य से ग्रामीणों को राशन का वितरण किया जा रहा है। कुसमी जैसे दूरस्थ अंचलों में जहां अति गरीबों की कोई पूछ परख नहीं हो रही है वहां पर कांग्रेस पार्टी के जांबाज सिपाही पहुंचकर राशन का वितरण कर रहे हैं।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने बताया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अति गरीबों तक राशन पहुंचने से वे सभी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को धन्यवाद प्रेषित कर रहे हैं साथ ही साथ उन्होंने जिला प्रशासन से यह भी मांग की है कि अति गरीबों तक खाद्यान्न वितरण का सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से किए जाने वाले कार्य को अविलंब तेजी के साथ किया जाए जिससे सभी गरीबों को राशन मिल सकें। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के सौजन्य से पूरे लाक डाउन अवधि तक अति गरीबों तक राशन वितरण कराया जाएगा और जिला कांग्रेस भवन में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक पहुंच चुका है जरूरत पड़ने पर और ज्यादा मात्रा में भी राशन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष के सौजन्य से वितरित हो रहे इस राशन को पूरे लॉक डाउन अवधि तक वितरित किया जाएगा जब तक हमारे अति गरीब भाई-बहनों को कुछ रोजगार नहीं मिल जाता है ।

News TOP Footer