साथी हाथ बढ़ाना एक अकेला थक जाएगा…गाकर लोगों से मदद की अपील


सीधी
‘साथी हाथ बढ़ाना एक अकेला थम जाएगा’ ये गाना क्वॉरेंटाइन सेंटर में कार्य कर रहे डॉक्टर नर्सेस के साथ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी गाकर आम लोगों से जन जागरूकता प्रथा सामूहिक मदद की अपील कर रहे हैं।
सीधी शहर के माधुरी पवाई स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास तथा नर्सिंग स्कूल में तैनात में कोरोना योद्धा गाने के माध्यम से आम लोगों तथा क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों से कोरोना जैसे घातक महामारी से लड़ने के लिए अपील कर रहे हैं। यह कोरोना के कर्णवीर 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
बयां किए दर्द

मधुरी पवाई तथा सीधी के नर्सिंग हॉस्टल में तैनात कोरोना योद्धाओं ने अपना दर्द बयां करते हुए ‘एन टीबी इंडिया न्यूज ‘ से बताया कि इस महामारी का हम डटकर मुकाबला करेंगे और इसको दूर भगाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि घर तो जाते हैं लेकिन किसी भी परिवार से मिलने तक को तरस जाते हैं। बताया गया कि छोटे-छोटे बच्चे हैं जो दूर से ही देखते हैं। इस कठिन घड़ी में हमारे साथ-साथ आप सभी लोग हमारा सहयोग करें ताकि हम कोरोना से बच सकें।
