पी एम मोदी ने जनता में वोटिंग के लिए जागरुकता फैलाने की,फिल्म स्टार से की अपील

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अबम न पीएरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के सेलेब्स से एक खास अपील की है. इस अपील में पीएम ने बॉलीवुड के तीनो खान स्टार्स को टैग किया है. साथ ही महानायक अमिताभ बच्चन से भी पीएम मोदी ने यही अपील की है.पीएम ने ट्वीट में लिखा, अमिताभ बच्चन , शाहरुख खान और करण जौहर मैं आपसे अपील करता हूं कि क्रिएटिव तरीके से आप जनता में वोटिंग के लिए जागरुकता फैलाइए और आने वाले चुनावों में हिस्सा लीजिए. ..क्योंकि ये सब अपने लोकतंत्र को प्यार करने और मजबूत करने को लेकर है.
