मीका स‍िंह को अपने फ्लॉप होने होने का सताता है डर

0 706
Main Ad1

बॉलीवुड के सुपरह‍िट डांस नंबर्स पर नजर डालें तो ज्यादातर गानों को एक ही स‍िंगर मीका स‍िंह ने गाया है. मीका स‍िंह ने बॉलीवुड में हर बड़े एक्टर के लिए गाया है. इस सफलता के बाद भी मीका स‍िंह को अपने फ्लॉप होने का डर सताता है. इस डर को दूर करने के लिए मीका स‍िंह एक अजीब काम करवाते हैं. इसका खुलासा पहली बार कप‍िल शर्मा शो में मीका स‍िंह के ज‍िगरी दोस्त जसबीर जस्सी ने किया.स‍िंगर जसबीर जस्सी ने बताया, मैं मीका को बचपन से जानता हूं. लेकिन बीते द‍िनों जब मैं इसके घर गया तो देखा ये एक आदमी को कभी फूल लगाने, कभी झाडू मारने का ऑर्डर देता रहता था. मैंने सोचा होगा कोई. फिर देखा वही आदमी मंद‍िर में पूजा कर रहा है. मैंने उसकी शर्ट से उसे पहचाना. फिर सोचा मुझे क्या होगा कोई. लेकिन जब भी घर जाता वो आदमी मुझे पहले काम करते द‍िखता, फिर मंद‍िर में पूजा करते हुए. आख‍िर मैंने मीका से पूछा ये कामवाला है, पुजारी है. ये है कौन जो प्रसाद भी देता है और काम भी करता है. इस पर मीका पाजी बोले- ये मेरा ड्राइवर है. उसे सारे काम इन्होंने इसल‍िए द‍िए थे, क्योंकि काम करने के बाद वो आदमी अपने घर जाकर घर में मंद‍िर में पूजा करता था. मीका ने द‍िमाग लगाया और उसे अपने मंद‍िर में बोला पूजा करो. इतना ही नहीं बोला, जो मांगना है मेरे ल‍िए ही मांगो.बॉलीवुड के सुपरह‍िट डांस नंबर्स पर नजर डालें तो ज्यादातर गानों को एक ही स‍िंगर मीका स‍िंह ने गाया है. मीका स‍िंह ने बॉलीवुड में हर बड़े एक्टर के लिए गाया है. इस सफलता के बाद भी मीका स‍िंह को अपने फ्लॉप होने का डर सताता है. इस डर को दूर करने के लिए मीका स‍िंह एक अजीब काम करवाते हैं. इसका खुलासा पहली बार कप‍िल शर्मा शो में मीका स‍िंह के ज‍िगरी दोस्त जसबीर जस्सी ने किया.

 

 

 

 

News TOP Footer