जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने दिए वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश

0 385
Main Ad1

सीधी  [ धर्मेंद्र ] लोकसभा निर्वाचन 2019 की घोषणा के पश्चात जिले में विभिन्न क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों के द्वारा मोटर गाड़ी, ट्रक, टैम्पों आदि द्वारा हथियार एवं गोला बारूद लाए जाने की आशंका को समाप्त करने के उद्देश्य से ऐसे क्षेत्रों को बंद किया जाकर उनकी चौकसी  एवं मोटर गाड़ी,     ट्रक, टैम्पों एवं अन्य समस्त वाहनों की सघन जांच कराया जाना अति आवश्यक है।
जिसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने पुलिस अधीक्षक सीधी को निर्देश दिए हैं कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के ऐसे समस्त क्षेत्रों को सीलबंद करते हुए उनकी चौकसी एवं सभी प्रकार के वाहनों की सघन चेकिंग का कार्य लोकसभा निर्वाचन 2019 का निर्वाचन संपन्न होने तक कराया जाना सुनिश्चित करें।

News TOP Footer