मारपीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाने वाले आरोपी को थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया

0 655
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मारपीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाने वाले आरोपी को थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बताया गया की थाना कमर्जी मे फरियादी प्रेमशंकर तिवारी ने रिपोर्ट किया की कल दिनाँक 28 नबम्बर के रात्रि करीबन 12 बजे पटपरा बैरियल के पास देवघटा का राजेश सिंह आया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा नही देने पर गाली गुप्तार कर लाठी से मारपीट किया जिसकी रिपोर्ट पर थाना कमर्जी मे मारपीट तथा गाली गलौज के तहत विभिन्न धाराओं में मामला पंजिबद् कर आरोपी की पता तलाश की जाने लगी। आरोपी पर पूर्व में भी थाना कोतवाली में कई मामले पंजीबद्ध होने से आरोपी आदतन अपराधी की श्रेणी में आने के कारण थाना प्रभारी कमर्जी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर तंत्र की सहायता से एवं टीम के अथक प्रयासों के द्वारा आज दिनांक को आरोपी राजेश सिंह निवासी देवघटा को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया एवं विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह एवं हमराह स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer