केंद्र में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई कहा मुखयमंत्री कमलनाथ ने

इंदौर . मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही केंद्र में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव के परिणाम जब आएंगे तो उसमें देश की जनता, मप्र के मतदाता ये संदेश देंगे कि हम गरीब हैं। सरल स्वभाव के हैं, लेकिन मूर्ख नहीं हैं। हम ठगे नहीं जाना चाहते।आगे उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता कांग्रेस के काम से खुश है !
