मड़वास पुलिस टीम ने 3.23 लाख रूपये कीमती गांजा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी के नशा विरोधी आभियान के तहत लगातार कार्यवाही जारी है उसी कड़ी में मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुऐ चौकी प्रभारी मड़वास और उनकी पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी करके उनसे 3.23 लाख रूपये कीमती 9.555 किलोग्राम गांजा परिवहन में प्रयुक्त 2 नग मोटर सायकल के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों में कृष्णकुमार यादव पिता महेश यादव उम्र 18 साल निवासी पैरी बहरा थाना जैतपुर जिला शहडोल।👉 प्रेमलाल कुशवाहा पिता महेश प्रसाद कुशवाहा उम्र 25 साल निवासी पैरी बहरा थाना जैतपुर जिला शहडोल।👉 मुन्ना कुशवाहा पिता चिन्तामणि कुशवाहा उम्र 20 साल निवासी कतरवार। शामिल है। पकडे गए आरोपियों से मादक पदार्थ गॉजा के रखने एवं परिवहन के संबंध वैद्य कागजात की माग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किये आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने से उपरोक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
