अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षल पंचोली ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 का कार्यक्रम जारी किया

0 312
Main Ad1

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षल पंचोली ने भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 का कार्यक्रम जारी किया है। जारी कार्यक्रम अनुसार एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 25 नवम्बर 2020 को, दावे आपत्तियों दर्ज करने की अवधि 25 नवम्बर से 24 दिसम्बर तक, विशेष कैम्प का आयोजन 12, 13 एवं 19 तथा 20 दिसम्बर को, दावे आपत्तियों का निराकरण 7 जनवरी 2021 तक, निर्वाचक नामावली का विभिन्न पैरामिटरों पर परीक्षण एवं अंतिम प्रकाशन की अनुमति प्राप्त करने की तिथि तथा डेटाबेस को अद्यतन करना 14 जनवरी 2021 के पूर्व एवं निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2020 को किया जायेगा। श्री पंचोली ने बताया कि दिनांक 01.01.2021 को अथवा उससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले अपना नाम मतदाता सूची मे जोड़ने हेतु प्रारूप 6, अपने मतदान केन्द्र के बीएलओ के पास जमा करें। आवेदक के नाम, लिंग, संबंधी का नाम, जन्म तिथि अथवा निवास का पता गलत होने के लिए सुधार हेतु प्रारूप 8 में आवेदन प्रस्तुत करें, इसके साथ ही मृतक, स्थानान्तरित एवं दोहरी प्रवृष्टि को हटाने हेतु प्रारूप 7 में आवेदन प्रस्तुत करें। श्री पंचोली ने आम नागरिकों से अपील की है कि दिनांक 25.11.2020 से 24.12.2020 तक अपने दावे/आपत्तियों के फार्म संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलओ के पास जमा किया जाना सुनिश्चित करें।

News TOP Footer