18 जून को सीधी शहर के गांधी चौक में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया –


कृतिका सीधी :
- चीन के द्वारा की गई कायराना हरकत की वजह से हमारे देश के 20 जवान शहीद हो गए हैं जिसका जिसका गुस्सा और गम भारत के प्रत्येक नागरिक के दिल में है। लोग चीन को तत्काल सबक सिखाना चाहते हैं लोग अपने देश के सच्चे हीरो शहीदों के बलिदान को नमन कर रहे हैं। 18 जून को सीधी शहर के गांधी चौक में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान महामंत्री सुरेश सिंह डेमहा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान रोहित मिश्रा एडवोकेट सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चीन की कायराना हरकत में शहीद हुए देश के 20 वीर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने सिटी हलचल को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत को चीन से कड़ा जवाब देना चाहिए आगे उन्होंने कहा कि चीन के सामानों की होली जलाने से काम नहीं चलेगा अब तो चीन को सबक सिखाना होगा।—-

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
