वरिष्ठ प्राचार्य के निधन पर विधायक ने जताया शोक

0 790
Main Ad1

कृतिका: सीधी   

रिटायर्ड प्राचार्य रामखेलावन कचरे के निधन पर सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रामखेलावन कचेर भाजपा नेत्री उत्तरा वर्मा, संविदाकार पवन कचेर, शरद कचेर, भानू कचेर व मालती वर्मा के पिता थे। उन्होंने कहा कि रामखेलावन कचेर ज्ञानी व अद्भुत प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे, उनका जाना समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। विधायक केदारनाथ शुक्ल ने ईश्वर से परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Main Ad1
News TOP Footer