लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर संतोष मिश्रा ने की आत्महत्या, क्षेत्र में मची सनसनी

0 884
Main Ad1

सीधी हिनौता: ग्राम हिनौता में उस समय हड़कंप मच गया जब संतोष मिश्रा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिजन और स्थानीय लोग हैरान हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि संतोष मिश्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Main Ad1

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया किसी प्रकार की पारिवारिक या आर्थिक समस्या की संभावना जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

News TOP Footer