कुॅवर एण्ड ब्रदर्श एवं सीधी चैलेंज कप समिति ने किया सामूहिक रक्तदान

0 433
Main Ad1

सीधी
बुधवार को सीधी चैलेंच कप समिति एवं कुॅवर एण्ड ब्रदर्श के द्वारा जिला कलेक्टर रवींद्र चौधरी एवं सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे की उपस्थिति में सामूहिक रूप से रक्त दान किया गया।
विपदा की घड़ी में जहॉ चारों ओर कोरोना वायरस का भय लोगों को सता रहा है और हर कोई अपने अपने घरों तक ही सीमित होकर रह गया है जिसके चलते जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक में खून की कमी के चलते जरूरतमंदों की जीवन रक्षा में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ.अनुप मिश्रा सहित दर्जनों
यूवकों नें ब्लड बैंक जाकर जरूरमंदो की प्राण रक्षा हेतु रक्त दान किया।
समाज सेवी डॉ. अनुप ने बताया कि आमतौर पर लोगों के दिमाग में गलत धारणा होती है कि रक्तदान से शरीर में बीमारी आती है, इससे शरीर कमज़ोर पड़
जाता है या फिर इससे एचआईवी होने का खतरा बना रहता है। उक्त बातें पूरी
तरह से निराधार हैं सत्यता तो यह है कि आप के एक यूनिट ब्लड से दो बच्चों या एक व्यक्ति के प्राणों की रक्षा आवश्यकता पडऩे पर होती है साथ ही रक्त
दान के पश्चात हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है एवं लिवर हेल्दी होता है।
डॉ अनूप ने कहा कि वजन कम करने में रक्त दान बरदान साबित होता है। खून का दान करना
हमेशा से ही अच्छा माना गया है, इस दान से लोगों को जिंदगी बचती है। रक्त.दान के बाद जो मानसिक संतुष्टि मिलती है वो अन्य किसी भी दान में नहीं
मिल सकती है।
डॉ. अनुप ने बताया कि इसके अनेको फायदे हैं, इस दान से हार्ट अटैक कि संभावनाएं कम होती हैं क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता, इससे खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। इसीलिए हर साल कम से कम 2 बार रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से
शरीर में एनर्जी आती है क्योंकि दान के बाद नए ब्लड सेल्स बनते हैं, जिससे शरीर में तंदरूस्ती आती है। खून डोनेट करने से लिवर से जुड़ी
समस्याओं में राहत मिलती है शरीर में ज़्यादा आइरन की मात्रा लिवर पर दवाब डालती है और रक्तदान से आइरन की मात्रा बैलेंस हो जाती है। आइरन की
मात्रा को बैलेंस करने से लिवर हेल्दी बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।

इनका रहा सराहनीय योगदान

Main Ad1

रक्तदान महादान कार्यक्रम में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को कुल 11 यूनिट ब्लड का डोनेशन किया गया जिसमें इंजी. आरबी सिंह, अजीत सिंह चन्देल लल्ला, भवानी सिंह, नीरज कुन्देर, रितेश सिंह,आशीष मोटवानी,गौरव सिंह चौहान,पवन
द्विवेदी,भूपेन्द्र तिवारी,नरेन्द्र बहादुर सिंह, राकेश सिंह बघेल सहित सीधी चैलेंज कप समिति के अन्य सदस्यों नें रक्त दान
कर जीवन रक्षा कार्यक्रम को सफल बनाया।

News TOP Footer