कोटा की तरह भोपाल इन्दौर में फंसे विद्यार्थियों को लाया जाय वापस: कमलेश्वर

0 131
Main Ad1

सीधी
पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग की है कि जिस तरह कोटा राजस्थान में फंसे मप्र के छात्र / छात्राओं को वापस लाया जा रहा है। उसी तरह सीधी / सिंगरौली जिले के भोपाल – इन्दौर में फंसे छत्रा / छात्राओं को उनके घर तक लाने के लिए बसों की ब्यवस्था की जाए।
श्री पटेल ने कहा कि भोपाल / इन्दौर में फंसे छात्र, छात्राएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल और इंदौर में अध्ययन के लिए एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए छात्र छात्राएं गए हुए थे लेकिन अचानक लॉकडाउन हो जाने के कारण फंसे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह कोटा में अध्ययन करने गए मध्य प्रदेश के छात्र छात्राओं को वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है, उसी प्रकार भोपाल – इन्दौर में फंसे छात्र छात्राओं को वापस लाने के लिए बसों की व्यस्था की जाय क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण छात्र छात्राओं के अभिभावक चिंतित एवं परेशान हैं। साथ ही छात्र छात्राएं भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

News TOP Footer