भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीधी सांसद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वैश्विक महामारी के संबंध में किया संवाद


सीधी सांसद ने क्षेत्र की स्थिति से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को अवगत करायाकल बुधवार को दोपहर 1 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगत प्रकाश नड्डा ने म. प्र. के सभी सांसदों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया जिसमें सीधी सांसद श्रीमती रीति पाठक भी सम्मिलित हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र की स्थिति को अवगत कराने को कहा गया जिस पर सीधी सांसद श्रीमती पाठक ने बताया कि सीधी, सिंगरौली, शहडोल के तीनों जिला अध्यक्ष और पार्टी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभी विधायक गण, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधि पूर्ण तत्परता व सक्रियता के साथ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से युद्ध पूरी सक्रियता व तत्परता के साथ लड़ रहे हैं। तीनों जिलों के जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार गरीबों को असहायों को राशन पहुंचाने की व्यवस्था भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निरंतर की जा रही है। संसदीय क्षेत्र में स्थित सभी औद्योगिक इकाइयों द्वारा मेरे कहने पर स्वास्थ्य सामग्रियां व उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं व आगे भी कराए जाएंगे। मेरे द्वारा सांसद निधि से संसदीय क्षेत्र में कोरोना से बचाव हेतु सामग्री व उपकरण के क्रय हेतु 25,00,000 स्वीकृत किया गया है तथा आगे भी आवश्यकता पड़ने पर अन्य व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। क्षेत्र से बाहर फंसे मेरे संसदीय क्षेत्र के मजदूरों लगभग 700 की सोशल मीडिया ट्विटर, व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से राशन व भोजन की सहायता कराई जा रही है तथा मेल, दूरभाष व प्रशासन से संपर्क कर लगभग 3200 लोग जो देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हैं उनकी सहायता की गई है तथा की जा रही है। सीधी सांसद रीती पाठक द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया गया कि मेरे द्वारा तीनों जिलों के जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के साथ बैठक कर वर्तमान परिस्थितियों की समीक्षा की गई, ईश्वर की कृपा से अब तक चिल्ली संसदीय क्षेत्र में एक भी मरीज नहीं है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है मेरे संसदीय क्षेत्र के साथ प्रदेश व देश दोनों कोरोना से मुक्त हो। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर कोरोना संबंधी दिशा निर्देश दिया गया, जिस पर सीधी सांसद ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने से लेकर पीएम केयर में संसदीय क्षेत्र वासियों द्वारा किए जा रहे योगदान से अवगत कराते हुए आश्वस्त किया गया केंद्र व राज्य सरकार व भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो भी दिशा निर्देश आएंगे उनका हम सभी एकजुटता से पालन कर कोरोना के विरुद्ध लड़े जा रहे युद्ध को जीतेंगे।
