गुरु नानक जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया नैनीताल में


Nainital
सिख धर्म के लिए गुरु नानक जयंती एक बड़ा त्योहार होता है. इस दौरान नैनीताल के गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया गुरुद्वारे को भव्य तरीके से सजाया गया

गुरु नानक जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है और उसके पंद्रह दिनों बाद यानी कि कार्तिक की पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती को मनाया जाता है. ये पर्व भी दीपावली की तरह से मनाया जाता है. इस पर्व की लोग महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं.
गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व भी कहते हैं. यही कारण है कि गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर चारों ओर दीप जला कर रोशनी की जाती है.इस खास दिन को गुरु नानक देव के जन्म की खुशी में मनाया जाता है.
