किसानों का सत्याग्रह और संघर्ष सफल हुआ किसान भाइयों ने बहुत अत्याचार सहे हैं कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने

0 148
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानून वापस लेने से किसानों का सत्याग्रह और संघर्ष सफल हुआ है यह देश के अन्नदाता की ऐतिहासिक जीत है| हमारे किसान भाइयों ने इस जीत को हासिल करने के लिए बहुत लम्बा और निर्णायक संघर्ष किया है| किसान भाइयों ने अपनी जान देकर कीमत चुकाई है उन्होंने कहा कि आन्दोलन के दौरान लगभग सात सौ किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी| मैंने पहले भी कई बार केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि, अभी भी समय है कि इन कानूनों को वापस लिया जाए सिंह ने कहा कि इन कानूनों के दुष्परिणाम सामने आने लगे थे केंद्र सरकार को चाहिए कि इस दौरान किसानों को जान माल का जो नुकसान हुआ है उसे एमएसपी पर पूरी फसल बिक्री को अनिवार्य बना कर पाटा जाए साथ ही किसानों को मुआवजा देकर सारे क़र्ज़ माफ़ किये जायें तभी इन कानूनों को वापस लेने की सार्थकता सिद्ध होगी |

News TOP Footer