घर-घर दस्तक देकर लोगों को लगाया जा रहा कोविड वैक्सीन

0 199
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने बताया कि जिले में शासन के निर्देशानुसार घर-घर जाकर कोविड टीका लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कोरोना के प्रथम व द्वितीय टीके लगवाए गए। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न ग्रामों में बुधवार को कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम महाअभियान का आयोजन किया गया था इसमें 29 हजार लोगों को कोरोना के प्रथम व द्वितीय टीके उनके घर में जाकर और संस्था में बुला कर लगाया गया। जिन लोगों ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया या किसी कारण से छूट गए थे अब उनको घर-घर जाकर टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को 10 हजार से अधिक लोगो को टीकाकृत किया गया है। घर-घर टीकाकरण अभियान 30 नवंबर तक निरंतर चलाया जाएगा। साथ ही शासन के निर्देशानुसार आगामी 24 नवंबर और 1 दिसंबर को महाअभियान के अंतर्गत विशेष तैयारी के साथ लोगों को केंद्रों पर एवं उनके घर में टीकाकृत किया जाएगा। डॉ. दुबे ने सभी जनमानस से अपील है कि कोविड का टीका लगवाने में सहयोग प्रदान करें स्वयं जागरूक होकर आगे आए और जो लोग नहीं लगवा रहे हैं उनको टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।

News TOP Footer