नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश वीरेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा ए.डी.आर सेंटर में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया

0 230
Main Ad1

कृतिका सीधी :

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2020 में 5 नेशनल लोक अदालतों का आयोजन किया जाना था, किंतु कोविड-19 संकमण के कारण वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत 8 फरवरी 2020 के पश्चात शेष लोक अदालतों का आयोजन निरस्त कर दिया गया था। वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत के आयोजन के दिशानिर्देश प्राप्त होने पर दिनांक 12.12.2020 को जिला न्यायालय परिसर सीधी एव व्यवहार न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन तथा मझौली में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा ए.डी.आर सेंटर में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश सिंह ने कहा कि विवादों के त्वरित निवारण के लिये लोक अदालत एक मजबूत मंच है। श्री सिंह ने कहा कि नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिये कोविड-19 के कारण परिस्थितियां प्रतिकूल थी, किन्तु उसके बावजूद लोक अदालत की तैयारी युद्व स्तर पर की गई है जिसका परिणाम इस नेशनल लोक अदालत के साथ अगले वर्ष में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालतों में देखने को मिलेगा। राजीनामा योग्य एवं छोटे प्रकरणों के नेशनल लोक अदालत द्वारा राजीनामा हो जाने पर न्यायालय एवं अधिवक्ता के पास बड़े तथा गंभीर प्रकरणों मे पक्षकारों को न्याय दिलाने का भरपूर समय हो जाता है। नेशनल लोक अदालत मे राजीनामा होने पर पक्षकारों को कोर्ट फीस वापसी हो जाती है तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण होने पर पक्षकारों के समय की बचत होती है। विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय सीधी मे 11 खंडपीठे, व्यवहार न्यायालय चुरहट में 02, मझौली में 02 व रामपुर नैकिन मे 02 खंडपीठे गठित की जाकर कल 17 खंडपीठें गठित की गई थी। उक्त नेशनल लोक अदालत मे समझौता योग्य आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, निगोशियेबल इस्ट्र मेन्ट एक्ट के अन्तर्गत चेक बाउंस प्रकरण, कुटुम्ब न्यायालय, ग्राम न्यायालय तथा नगर पालिका के जलकर से संबंधित प्रकरणों के सहित विद्युत वितरण कम्पनी, समस्त बैंकों के ऋण वसूली मुकदमा पूर्व प्रीलिटिगेशन के प्रकरण इस लोक अदालत मे निपटारे हेतु रखे गये। नेशनल लोक अदालत मे न्यायालयों में लम्बित कुल 2484 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये जिनमें 245 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इसी प्रकार कुल 7746 प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये जिनमें 412 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा के अन्तर्गत 22 प्रकरण निपटाए गये जिसमें पक्षकारांे को बावन लाख सढ़सठ हजार रूपये की क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त हुई। विद्युत अधिनियम से संबंधित एवं न्यायालय में लंबित 128 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमे नौ लाख छप्पन हजार तीन सौ पैंतीस रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ तथा विद्युत के ही 180 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें ग्यारह लाख चालीस हजार रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नेशनल लोक अदालत में चैबीस लाख रूपये के चेक बाउंस के 27 प्रकरणों का निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत में 35 आपराधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों, 14 वैवाहिक प्रकरणों, 17 सिविल प्रकरणों का निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत में बैंक वसूली के 1400 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमे विभिन्न बैंको को 73,39,461 रूपये की राशि प्राप्त हुई। नगरीय निकाय के अन्तर्गत, जलकर के 200 प्रकरणों एवं संपत्तिकर के 100 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें नगरीय निकायों को एक लाख अठारह हजार नौ सौ छत्तीस रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ लोक अदालत में ग्राम चगोहर तहसील कुसमी के राजबहादुर सिंह एवं उर्मिला सिंह का विवाह 2013 में हुआ था। वैवाहिक जीवन में खटास आ जाने के कारण दंपत्ति वर्ष 2018 से अलग रह रहे थे एवं दोनों ने एक-दूसरे के विरूद्ध विवाह-विच्छेद करने का मुकदमा कुटुम्ब न्यायालय में दायर कर रखा था। कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुनील कुमार जैन द्वारा दोनों को समझाईश दी गई जिसे मानते हुए दोनों पक्षकारों ने नेशनल लोक अदालत में अपने विवादों को किनारे कर आजीवन एक साथ रहने की कसम खाई तथा अपने प्रकरणों को समाप्त कर लिया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवीलाल सोनिया ने नेशनल आयोजन में सार्थक सहयोग किये जाने हेतु अधिवक्ता संघ सीधी के सभी अभिभाषकों का बैंक अधिकारियों विभाग के अधिकारियों नगर पालिका के अधिकारियों, जनसम्पर्क अधिकारी, पुलिस विभाग एवं जिले के समस्त प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा पैरालीगल वालेटियर्स का आभार ज्ञापित किया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer