महिला ने गले मे फंदा डाल इहलीला की समाप्त

0 199
Main Ad1

सीधी
जिले के मड़वास चौकी अंतर्गत ग्राम कंजवार में गत रात्रि एक महिला ने गले में रस्सी का फंदा डालकर आम के पेंड़ पर झूल गयी। सुबह जब परिजनों ने खोजबीन की तो पेंड से लटकती लाश मिली।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कन्जवार निवासी सुधा साकेत पति राजू साकेत उम्र करीब 45 वर्ष ने जब उसके घर के परिजन सो गए तो उसने मध्य रात्रि में घर के पास स्थित आम के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन परिजनों के अनुसार वो काफी समय से दर्द से परेशान थी शायद इस वजह से उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इसकी इत्तला परिजनों ने ग्राम प्रधान अजीत सिंह को दी जिस पर उन्होंने मड़वास चौकी में सूचना दी, चौकी प्रभारी खुमान सिंह पटेल के निर्देश में टिकरी पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर लाश को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले को विवेचना में ले लिया है।

News TOP Footer