लॉकडाउन का असर: किसानों को नहीं मिल रहा है टमाटर का उचित दाम

0 146
Main Ad1

सीधी
लॉकडाउन का असर खेती के मामले में जिले भर के किसानों की टमाटर की फसल पर भी देखा जा रहा है। जो टमाटर पिछले माह लॉक डाउन के पूर्व 30 से 40 रुपए किलो तक बिक रहा था वहीं अब इसकी कीमत व्यापारी दो रुपए किलो लगा रहे हैं। मजबूरी में किसान टमाटर की फसल को फेंकने या मवेशियों को खिलाने के लिए मजबूर हैं। इससे किसान बड़े पैमाने पर नुकसान उठा रहे हैं। किसान को लागत और मेहनत का दाम भी नहीं मिल रहा है।
ग्राम कुस्परी के किसान अशोक पटेल ने बताया कि उन्होंने 1 एकड़ में टमाटर की खेती की है। जिससे हर दिन लगभग 25-30 कैरेट टमाटर निकल रहा है। लेकिन बाहर से व्यापारियों के वाहन नहीं आने से अपनी उपज को फेंकना पड़ रहा है। टमाटर को सुरक्षित रखने का कोई तरीका नहीं है। दो दिन से ज्यादा समय रखा नहीं जा सकता। हर दिन इतना ही टमाटर तोड़ा जाता है। ऐसे में इसे नष्ट करना ही पड़ता है। अब हालात ये हैं कि लागत भी नहीं निकल रही है। इन दिनो गांव में घुमा- घुमाकर 5 रुपए किलो बेचना पड़ रहा है जबकि लागत इससे ज्यादा लगी हुई है। स्थानीय सब्जी व्यापारी 50 रुपए कैरेट का भाव दे रहे हैं। जबकि आम दिनों में प्रति कैरेट का दाम 200 से 300 रुपए कैरेट तक मिल जाता था।

News TOP Footer