14 मार्च  एवं 15 मार्च को जिले के सेक्टर ऑफिसर  एवं जोनल मजिस्ट्रेट  का होगा प्रशिक्षण

0 432
Main Ad1

सीधी [ धर्मेंद्र ] अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.पी. वर्मन ने जानकारी देकर बताया कि लोक सभा निर्वाचन 2019 के लिए सेक्टर ऑफिसर  एवं जोनल मजिस्ट्रेट  का प्रशिक्षण दिनांक 14 मार्च  एवं 15 मार्च 2019 को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित किया गया है। दिनांक 14 मार्च को विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट एवं विधानसभा क्षेत्र 77-सीधी के सेक्टर ऑफिसर  एवं जोनल मजिस्टेªट तथा दिनांक 15 मार्च को विधानसभा क्षेत्र 78-सिहावल एवं विधानसभा क्षेत्र 82-धौहनी के सेक्टरर ऑफिसर एवं जोनल मजिस्ट्रेट  को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

अपर कलेक्टर श्री वर्मन ने आदेश जारी कर महत्वपूर्ण कार्य/दस्तावेज संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए प्राध्यापक एवं नोडल अधिकारी आब्र्जवर संजय गांधी स्मृति महाविद्या. सीधी डाॅ. के.बी. सिंह, ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पीएटी से संबंधित प्रशिक्षण के लिए सहायक संचालक आ.जनजातीय विकास विभाग डाॅ. डी.के. द्विवेदी, मतदान प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण के लिए व्याख्याता शा.उत्कृ.उ.मा.वि. कुसमी आर पी सिंह तथा प्रपत्रों से संबंधित प्रशिक्षण देने के लिए प्राध्यापक संजय गांधी स्मृति महाविद्या. सीधी डाॅ. अनिल कुमार सिंह को नियुक्त किया है।

News TOP Footer