पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा ने “मैं भी अभिमन्यु“ कार्यक्रम का हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ,

0 300
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा केनिर्देशन में जिला पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं भी अभिमन्यु“ कार्यक्रम “मैं भी अभिमन्यु“ 3 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक चलाया जा रहा है। मैं हूं अभिमन्यु अभिमन्यु‘‘ के तहत पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ की विशेष सुरक्षा हेतु ‘‘कोड रेड अभियान‘‘ का जिला कोतवाली से पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। ‘‘कोड रेड अभियान का मुख्य उद्देश्य एक विशेष पुलिस दल तैयार कर वहा निगरानी रखना है जहॉ पर महिलाओं एवं बालिकाओ की उपस्थिती अधिक रहती है जैसे दुर्गा पण्डाल, स्कूल/कॉलेज भीड़-भाड़ वाले इलाके एवं असमाजिक तत्वो के जमावडे वाले स्थान। तत्पश्चात वहा उपस्थित जन समुदाय को पुलिस अधीक्षक द्वारा लैगिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को उनकी योग्यता अनुरूप समान अवसर उपलब्ध कराने की शपथ दिलाई गई। मैं हूं अभिमन्यु कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को इस अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक तत्वों को किसी भी प्रकार की गैर सामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की भी चेतावनी दी।

News TOP Footer