जिला सहकारी बैंक शाखाओ और समितियो में लंबे समय से पदस्थ लोगों को परिवर्तित किया जाएगा कहा कमल मेकाश्रे ने

0 286
Main Ad1

सीधी धर्मेन्द : सीधी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की वित्तीय हालत ठीक नहीं है बैंक लंबे समय से घाटे में चल रहा है अभी हाल ही में शासन द्वारा यहां पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कमल में मेकाश्रे को बैंक की स्थिति सुधारने का जिम्मा सोपा गया है और उन्होंने आते ही बैंक की वित्तीय व्यवस्थाओं और अनुशासन को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है इसी कड़ी में उन्होंने 6 अक्टूबर को जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में बैंक के सीधी और सिंगरौली जिले के शाखा प्रबंधको और समिति प्रबंधको की बड़ी बैठक बुलाई बैठक के दौरान उन्होंने बैंक के शाखाओ की वित्तीय स्थिति कर्ज वसूली आगामी समय में आने वाली धान खरीदी जैसे मुद्दों की गहन समीक्षा की इस दौरान उन्होंने सीधी और सिंगरौली में पदस्थ शाखा प्रबंध को और समिति प्रबंध को की पदस्थापना की जानकारी ली जिससे यह बात सामने निकल कर आई की कई ऐसे समिति प्रबंधक और शाखा प्रबंधक है जो एक ही शाखाओ और समितियो में 5 से 10 और कई 15 वर्षों से एक ही जगह पदस्थ है इस पर भी उन्होंने आने वाले कुछ दिनों में कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं बैठक के बाद जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमल मेकाश्रे से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने बैंक के वित्तीय स्थिति बैंक के कर्मचारियों की पदस्थापना के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल उठाए जिनका उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि हम बैंक की स्थिति और अनुशासन को सुधारने आए हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बैंक में और समितियो में लंबे समय से पदस्थ लोगों को अच्छे काम के लिए परिवर्तित किया जाएगा।

News TOP Footer