मसाल जुलूस निकालने की नहीं मिली अनुमति तो युवक कांग्रेस कैंडल जलाकर किया प्रदर्शन

सीधी धर्मेंद : विगत कुछ दिनों से प्रदेश की राजधानी भोपाल में मासूमों के साथ किए गए जघन्य दुष्कर्म और उनकी हत्या को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 5 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मसाल जुलूस निकालने का ऐलान किया था जिसके तहत 5 अक्टूबर को सीधी शहर के अस्पताल चौक में युवक कांग्रेस द्वारा मसाल जुलूस निकालने की अनुमति मांगी गई लेकिन त्योहारों और कानून व्यवस्था के मद्दे नजर उनको मसाल जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई जिसके बाद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी और कांग्रेसी 5 अक्टूबर की शाम स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह की प्रतिमा के नीचे जमा हुए इस दौरान उन्होंने प्रदेश की राजधानी में हुई उक्त घटनाओं के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से एसडीम एसपी मिश्रा तहसीलदार मौके पर मौजूद रहे वहीं पुलिस विभाग की ओर से कई थानों के टीआई थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान डीएसपी जिला मुख्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव भी मौजूद रहे इस दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने कैंडल जलाकर पीड़ितों के लिए अपनी शोक संवतनाएं व्यक्त की और सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ फिर से एक बार नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने स्वर्गीय कुवर अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके अपने कार्यक्रम को समाप्त कर दिया।
