समाजवादी पार्टी ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती फसलों के दाम बढ़ाने सौपा ज्ञापन

सीधी धर्मेंद : 28 सितंबर को सीधी समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए सबसे पहले सभी ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें उन्हें नमन किया कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह बघेल प्रदेश सचिव श्रवण विश्वकर्मा बबलू समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष समर बहादुर समाजवादी पार्टी के दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने सरदार भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों की नीव हिला डाली और खुशी-खुशी फासी के फंदे पर झूल गए पार्टी के अन्य मौजूद भक्तों ने भी सरदार भगत सिंह के देश को आजादी दिलाने के लिए किए गए प्रसंग पर अपने विचार व्यक्त किया। पार्टी कार्यालय में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनता की समस्याओं को लेकर नारेबाजी की नारेबाजी के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश और जिले के नेताओं ने मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम जिले के किसने और जनता की समस्याओं की मांग का ज्ञापन तहसीलदार जानवी शुक्ला को सौपा। तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को ज्ञापन में सौंप गए बिंदुओं की जानकारी दी और कहा की हमने किसानों के फसलों के दाम बढ़ाए जाने की मांग की है।
