सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल में किया गया निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया

सीधी धर्मेंद : 29 सितंबर को सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल पनवार सीधी में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन जिले के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलन करके किया शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का आंख के मोतियाबिंद, शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की और मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। शिविर में मरीजों को निशुल्क नेत्र ड्रॉप निशुल्क चश्मा और निशुल्क दवाइयो का भी वितरण किया गया। शिविर के बाद सिद्ध भूमि इंटरनेशनल स्कूल के संचालक इंजीनियर आर बी सिंह ने मिडिया को आयोजित किए गए निशुल्क नेत्र शिविर में चिह्नित किए गए मरीजों की संख्या और उनके इलाज के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मोतियाबिंद के चिन्हित किए गए मरीजों का ऑपरेशन जिला चिकित्सालय सीधी में किया जाएगा आगे उन्होंने कहा कि समाज और गरीबों की सेवा के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य आगे भी करते रहेंगे।
